इटावा में बोले कुश्ती संघ के अध्यक्ष का किया स्वागत
Etawah-auraiya News - भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कुश्ती में राजनीति के प्रभाव को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि राजनीति के कारण भारत को ओलंपिक में केवल एक ही मेडल मिला, जबकि चार मेडल संभव थे। इटावा में कुश्ती...

भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने कुश्ती के राजनीतिकरण को स्वीकार किया। कहा कि जिससे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। अगर राजनीति नहीं होती तो इस बार भारत ओलंपिक में कम से कम चार मेडल जीतता, लेकिन केवल एक मेडल से संतोष करना पड़ा। जिला कुश्ती संघ की कार्यकारिणी में बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि कुश्ती जन-जन से जुड़ा हुआ खेल है। इसमें गांव गली मोहल्ले के हर वर्ग के लोग प्रतिभाग करते हैं। इटावा कुश्ती में बड़ा स्थान रखता था लेकिन कुछ वर्षों से कुश्ती में वह स्थान इटावा का नहीं रहा इसलिए इटावा में कुश्ती संघ का गठन कराकर इसको ऊंचाइयों पर ले जाने का पुरजोर प्रयास होगा। वहीं राणा सांगा को लेकर चल रहे विवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारे इतिहास के पुरौधाओं को कोई भी ऐरा गैरा व्यक्ति यदि अपमानित करेगा तो उसे परिवार और कुनबे मसमेत माफी मांगनी होगी। जो खुद कुछ नहीं कर पायें वह महान योद्धा को अपमानित कर रहे हैं। अखिलेश यादव को लेकर उन्होंने कहा कि जिस समाज ने उन्हें 34 सीट दिलवायी हैं वहीं समाज 2027 में उन्हें बता देगा कि वह क्या हैं। कुश्ती संघ पर लगने वाले राजनीतिक आरोपी को लेकर उन्होंने कहा कि यह सब अनर्गल बातें हैं। खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के सवाल पर उन्होंने कहा की कुश्ती संघ में सब कुछ पारदर्शी हैं। मैट पर कैमरे और हजारों लोगों के बीच दो लोग कुश्ती लड़ते हैं और वहां बेईमानी की गुंजाइश नहीं है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष एमपी सिंह तोमर, जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला, जिला परिषद उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंह चौहान, संजू, देवेंद्र सिंह चौहान, मुन्ना, धर्मेंद्र भदौरिया, गोल्डी जादौन प्रधान, राहुल राजपूत, रवि पोरवाल, चित्रा परिहार, मोनू कटारे मौजूद रहे।
जयवीर तोमर बने कुश्ती संघ के अध्यक्ष
भारतीय कुश्ती संघ की ओर से मंगलवार को जिला इकाई का गठन चुनाव अधिकारी प्रदेश सचिव कुश्ती संघ सुरेश उपाध्याय व प्राचार्य राजेश किशोर त्रिपाठी एवं प्रांचाल प्रांत भारत विकास परिषद के अध्यक्ष इंद्र नारायण पांडे की उपस्थिति में किया गया। इटावा कुश्ती संघ की साधारण बैठक में जयवीर सिंह तोमर को जिलाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार को जिला महामंत्री, मृत्युंजय चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, निशांत वर्मा, विनीत चौहान, सुभाष चौहान को उपाध्यक्ष, पीयूष भदोरिया को संयुक्त मंत्री, रोहित राजपूत, सचिन सिंह, अंकुर भदोरिया, अदिति सिंह को कार्यकारी सदस्य, ओम रतन कश्यप को मीडिया प्रभारी, संरक्षक संतोष सिंह चौहान, मेजर पांडे को चुना गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।