Anganwadi Workers in Fatehpur Face Challenges Due to Old Phones and Resource Shortages संसाधनों की कमी पर ध्यान नहीं, सेवा समाप्त करने की चेतावनी , Fatehpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsAnganwadi Workers in Fatehpur Face Challenges Due to Old Phones and Resource Shortages

संसाधनों की कमी पर ध्यान नहीं, सेवा समाप्त करने की चेतावनी

Fatehpur News - -आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बिगड़े व पुराने फोन की बताई दुर्दशा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बिगड़े व पुराने फोन की बताई दुर्दशाआंगनबाड़ी कार्यकत्रियों

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरSun, 25 May 2025 10:52 PM
share Share
Follow Us on
संसाधनों की कमी पर ध्यान नहीं, सेवा समाप्त करने की चेतावनी

फतेहपुर। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए पुराने व बिगड़े फोन आफत बने है। संसाधनों की कमी के बावजूद अधिकारियों के सख्ती और सेवा समाप्त करने का दबाव पर नाराजगी का माहौल बना हुआ है। जिसको लेकर कार्यकत्रियों ने उच्चाधिकारियों तक समस्या पहुंचाने का मन बना लिया है। जनपद इकाई महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष ने बताया कि शासन द्वारा केन्द्रों में उपलब्ध कराए गए मोबाइल फोन टूजी होने के बाद व बिगड़े होने की स्थिति पर ईकेवाईसी व चेहरा प्रमाणीकरण के लिए अस्मर्थ है। संसाधनों की कमी के बावजूद लगातार कार्यकत्रियों पर ई-केवाईसी, चेहरा प्रमाणीकरण का दबाव बनाया जा रहा है।

इसी प्रकार पोषाहार वितरण में आधार कार्ड, मोबाइल नंबर अपडेट न होने से पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। इसके बाद भी कार्यकत्रियों को जबरन आनलाइन कार्य के लिए कहा जा रहा है। जिसको लेकर काम व सेवा समाप्त करने का भी दबाव बनाया जा रहा है। पुरानी पद्धति से राशन वितरण कराने की बात कही। बताया कि दो दिन बाद डीएम के माध्यम से उच्चाधिकारियों तक संशाधनों की कमीं दूर करने की मांग उठाई जाएगी। ताकि सौंपे गए कार्यो में परेशानियों का सामना न करना पड़े।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।