Kanpur DPS School Taekwondo Championship Local Players Win 4 Gold 2 Silver 7 Bronze Medals ताईक्वांडो में जीते गोल्ड, रजत और कांस्य पदक, Firozabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsKanpur DPS School Taekwondo Championship Local Players Win 4 Gold 2 Silver 7 Bronze Medals

ताईक्वांडो में जीते गोल्ड, रजत और कांस्य पदक

Firozabad News - कानपुर के कल्याणपुर स्थित डीपीएस स्कूल में चार दिवसीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। भावुक ताईक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, दो रजत और सात कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादTue, 15 April 2025 12:44 AM
share Share
Follow Us on
ताईक्वांडो में जीते गोल्ड, रजत और कांस्य पदक

कानपुर के कल्याणपुर स्थित डीपीएस स्कूल में चार दिवसीय राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित कीगई। इसमें भावुक ताईक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए चार गोल्ड, दो रजत और सात कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। बालक सीनियर वर्ग में अमित चौधरी ने स्वर्ण पदक, सक्षम राठौर ने रजत पदक और विनय दक्ष ने कांस्य पदक जीता। बालक जूनियर वर्ग में स्वरित यादव ने स्वर्ण, अंश जैन एवं अरुण राठौर ने कांस्य पदक जीते। सब जूनियर पुरुष वर्ग में भव्य गोयल, अनव गोयल एवं ध्रुव जैन ने कांस्य पदक जीते। सीनियर महिला वर्ग में महक ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में सुनैना प्रजापति ने स्वर्ण एवं कोमल शर्मा रजत पदक जीता। सब जूनियर महिला वर्ग में जानवी कुलश्रेष्ठ ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी 24 अप्रैल से होने वाली नासिक में नेशनल स्पर्धा में दम दिखाएंगे। यह सभी पदक भावुक यादव के प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थी जीत कर लाए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।