वृक्ष समाज की अनमोल धरोहर, रक्षा करना समाज का दायित्व
Gangapar News - सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील मुख्यालय स्थित मेवालाल अयोध्या प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज में मजदूर दिवस
तहसील मुख्यालय स्थित मेवालाल अयोध्या प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज में मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूरों के नाम एक वृक्ष थीम पर विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य अरविंद कुमार सिंह व अन्य शिक्षकों के साथ बच्चों ने मिलकर पौधे लगाए। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय में वृक्षारोपण करना महत्वपूर्ण कार्य है। इससे पर्यावरण को बेहतर बनाने के साथ छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा सकता है। पौधरोपण कार्यक्रम में बच्चे एवं शिक्षकों ने सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया। विद्यालय के प्रवक्ता डॉ शैलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि पेड़ प्रकृति की अनुपम देन है। वृक्ष देश की बहुमूल्य संपदा होते हैं, जहां पर पेड़ अधिक मात्रा में होते हैं, वहां की जलवायु स्वच्छ होती है।
प्रवक्ता गया प्रसाद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं, इनकी रक्षा पुत्र के समान करना हमारा दायित्व है। अध्यापिका वन्दना सिंह ने कहा कि जब तक पृथ्वी पर पेड़ों का अस्तित्व है, तभी तक मानव सभ्यता का अस्तित्व है। इसलिए हमें पेड़ों की सुरक्षा करने के साथ निरंतर वृक्षारोपण करना होगा l
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।