बैठक में जुटे प्रबुद्ध लोग, बनाई रणनीति
Gangapar News - नवाबगंज। रविवार को गंगा इण्टरमीडिएट कॉलेज में शिक्षकों, अधिवक्ताओं, प्रधानों समेत विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध
रविवार को गंगा इण्टरमीडिएट कॉलेज में शिक्षकों, अधिवक्ताओं, प्रधानों समेत विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध लोगों की एक बैठक आयोजित की गई। संचालन प्रधानाचार्य अरविंद तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी रहे। बैठक को संजीव मिश्र, मनोज मिश्र, सुनील तिवारी सरस्वती प्रसाद तिवारी, ऋतुराज पांडेय, सुरेश द्विवेदी आदि लोगों ने संबोधित किए। संजय मिश्र, सत्यम गुप्ता, शिवांशु पाठक, अमित ओझा, राहुल पांडेय, विक्रम पटेल, संजीव त्रिपाठी, शकील अहमद, फुरकान अहमद, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनुज पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश पांडेय, मनीषधर ओझा, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, पूर्व प्रधान पवन शुक्ल, पंकज गुप्ता, प्रशांत शुक्ल, सुनील आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।