सड़क पार रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, गई जान
Gangapar News - सड़क पार रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर,गई जान-छोटी सोनाई गांव के समीप शुक्रवार सुबह हुई घटना,मचा कोहराम-करछना।शुक्रवार सुबह आठ बजे के करीब साधू

शुक्रवार सुबह आठ बजे के करीब साधूकुटी-जारी मार्ग पर छोटी सोनाई गांव के समीप सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस दौरान महिला जहां सड़क पर दूर जा गिरी वहीं बाइक चालक व पीछे बैठी युवती दूर जा गिरे। बाइक चालक मौके से भाग निकला। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। करछना थाना क्षेत्र के छोटी सोनाई गांव निवासी 55 वर्षीय हुस्न बानों पत्नी इकबाल अहमद खांई गांव में हुई मिट्टी में शरीक होने के लिए सड़क पार रही थी।
इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक से परीक्षा दिलाने जा रहा युवक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हुस्न बानों सड़क पर गिर गई वह तड़पने लगी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल महिला को लेकर अस्पताल भागे लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर करछना पुलिस पहुंची। लोगों से जानकारी लेते हुए शव का पंचनामाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और टक्कर मारने के बाद हुस्न बानों काफी दूर जा गिरी। पति सुबह हैदराबाद से घर पहुंचा ही था कि थोड़ी ही देर में पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बाइक को कब्जे में लेते हुए पति की तहरीर पर पुलिस ने दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।