Youth Discussion on One Nation One Election Held in Janghayi बार-बार चुनाव से पैसा, समय और बर्बाद होता है संसाधन, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsYouth Discussion on One Nation One Election Held in Janghayi

बार-बार चुनाव से पैसा, समय और बर्बाद होता है संसाधन

Gangapar News - जघई। शनिवार को जंघई स्थित एक गेस्ट हाउस में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSat, 3 May 2025 05:37 PM
share Share
Follow Us on
बार-बार चुनाव से पैसा, समय और बर्बाद होता है संसाधन

शनिवार को जंघई स्थित एक गेस्ट हाउस में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर युवा परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे। उन्होंने कहा कि प्रयागराज नगरी संस्कार संस्कृति और सिद्धांतों की स्थली है। ये वो भूमि है जहां महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद ने अपना बलिदान दिया। यहां की बेटी ने यूपीएससी परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे देश में प्रयागराज का नाम किया। एक राष्ट्र एक चुनाव भारत के भविष्य का विषय है। चुनाव एक साथ होगा तो लोग इसे पर्व के रूप में लेकर इसमें भाग लेंगे और शांति से चुनाव संपन्न होंगे।

बार बार चुनाव होने से लोगों में उत्साह कम हो जाता है व हमारे देश का पैसा समय और संसाधन बर्बाद होता है व विकास कार्य नहीं हो पाता सरकारी योजनाऐं रुक जाती हैं व अधिकारी कर्मचारी और जनता सभी परेशान होते हैं। राष्ट्र हित में एक राष्ट्र एक चुनाव होना ही चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने हाथ उठाकर एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि हमें गली गली मुहल्ले मुहल्ले जाकर लोगों को एक राष्ट्र एक चुनाव से देश को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपासना रानी व संचालन कार्यक्रम संयोजक नवीन सिंह पटेल ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्ष फूलपुर अमरनाथ यादव, जिला महामंत्री हरिभूषण सिंह, मनोज निषाद, जिला उपाध्यक्ष श्याम बिहारी पांडेय, जिला मंत्री महेश पांडेय, संतोष शुक्ला, मनोज आचार्य, सह संयोजक राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।