भाजपा सर्वसमाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी
Ghazipur News - सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के वार्ड तीन स्थिति बदधुपुर में उद्योग व्यपार समिति

सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के वार्ड तीन स्थिति बदधुपुर में उद्योग व्यपार समिति ओर से राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि भाजपा में हर समाज के लोग हैं और पार्टी सर्वसमाज को साथ लेकर चलती है।
कहा कि राममंदिर, मां विंध्यवासिनी धाम, काशी विश्वनाथ धाम को आज मनोरम एवं आस्था अनुकूल बना दिया गया है। भाजपा ने मुझे राज्यसभा सदस्य बनाकर भारतीय जनता पार्टी ने भारत में रहने वाले एक एक बिंद का सम्मान बढ़ाया है। डा. भीमराव अंबेडकर का कहना था कि भारत में सामाजिक न्याय तब कायम होगा, जब राष्ट्रपति की कुर्सी पर कोई अनुसूचित समाज का व्यक्ति बैठेगा। कहा की भारतीय जनता पार्टी ने रामनाथ कोविंद एवं द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर बाबा साहब के सपने को पूरा किया।
उद्योग व्यपार समिति सैदपुर के अध्यक्ष विकास बरनवाल ने व्यापारियों के तरफ से राज्यसभा सांसद को पत्रक देते हुए विगत 10 वर्षों से अर्द्धनिर्मित पड़े अग्निश्मन केंद्र को जल्द से जल्द निर्माण करा चालू करने की मांग की। जिसके बाद उन्होंने जल्द से जल्द सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों से बात कर उसको पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अथिति जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और अध्यक्ष/सभापती उत्तर प्रदेश आवास संघ के आरपी कुशवाहा ने भी विचार रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला सोनकर ने किया। उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर के छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। इसके बाद कार्यक्रम समिति के आयोजक राजेश मौर्या और उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष विकास बरनवाल ने मुख्य अथिति आपैर विशिष्ट अथितियों को मोमेंटो व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। डॉ संगीता बलवंत ने राज्यसभा सांसद निधि से नगर के सात वार्डो में लगे हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, सुधाकर मौर्या, उद्योग व्यपार समिति के संरक्षक विनीत जायसवाल, राजेश मौर्या, अध्यक्ष विकास बरनवाल, सभासद नीलम सोनकर, प्रतिनिधि दिनेश सोनकर, ब्रजेश सेठ, देवनाथ कुशवाहा, पूनम मौर्या, मंजू मौर्या, आंशु दुबे, सुधीर पाटिल आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।