UP Former Minister Anand Singh Pays Tribute to Late District Panchayat Member Dinesh Shukla पूर्व कृषि मंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त की, Gonda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsUP Former Minister Anand Singh Pays Tribute to Late District Panchayat Member Dinesh Shukla

पूर्व कृषि मंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त की

Gonda News - गोंडा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश शुक्ल के निधन पर यूपी के पूर्व कृषि मंत्री आनंद सिंह ने उनके पैतृक निवास जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। दिनेश शुक्ल का निधन शुक्रवार की देर शाम हुआ। इस अवसर पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाMon, 21 April 2025 12:46 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व कृषि मंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त की

छपिया (गोंडा)।पूर्व जिला पंचायत सदस्य और मंडल अध्यक्ष दिनेश शुक्ल के निधन पर यूपी के पूर्व कृषि मंत्री आनंद सिंह ने उनके पैतृक निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। शुक्रवार की देर शाम पूर्व प्रमुख बिंद्रा प्रसाद शुक्ल के भतीजे पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश शुक्ला का गोंडा में निधन हो गया था। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया । उनके साथ पूर्व विधायक राम बिशुन आजाद, पूर्व प्रमुख बिंद्रा प्रसाद शुक्ल ,पूर्व प्रमुख बाबू राम यादव ,यूपी सिंह, सुरेशशुक्ला , राम जी श्रीवास्तव अंकित तिवारी, राजन सिंह, सोनू पांडेय सहित अनेक लोगों ने शोक संवेदना जताई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।