Plantation Drive at Jharkhandi Mahadev Temple to Promote Environmental Conservation बरगदही में शक्ति वाटिका आस्था के तहत विधायक ने किया पौधारोपण, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsPlantation Drive at Jharkhandi Mahadev Temple to Promote Environmental Conservation

बरगदही में शक्ति वाटिका आस्था के तहत विधायक ने किया पौधारोपण

Gorakhpur News - भटहट के बरगदही स्थित झारखंडी महादेव मंदिर में 'शक्ति वाटिका आस्था एवं हरियाली योजना' के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधायक महेन्द्र पाल सिंह ने रुद्राक्ष एवं पलाश का पौधा लगाया। विधायक ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरTue, 8 April 2025 05:44 AM
share Share
Follow Us on
बरगदही में शक्ति वाटिका आस्था के तहत विधायक ने किया पौधारोपण

भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बरगदही में स्थित झारखंडी महादेव मंदिर परिसर में सोमवार को परतावल रेंज वन प्रभाग की ओर से 'शक्ति वाटिका आस्था एवं हरियाली योजना' के तहत पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में पिपराइच विधायक महेन्द्र पाल सिंह द्वारा रुद्राक्ष एवं पलाश का पौधा लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने लोगों से कहा कि पौधा रोपण का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण है। विधायक ने बताया कि पर्यावरण संतुलन के लिए समाज के सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने की जरूरत है। यह हरियाली बढ़ाने के साथ ही पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के दौरान राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा आम का पौधा लगाया गया।

कार्यक्रम में रेंजर विजय कुमार मौर्य, वन दरोगा शैलेन्द्र सिंह, राम खदेरू, भाजपा जिला मंत्री नरेन्द्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजय सिंह, वन रक्षक उदयभान सिंह, बीट प्रभारी राधेश्याम यादव एवं वन विभाग के कर्मचारियों के साथ ही स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।