Stray Animals Block Gorakhpur-Deoria Highway Posing Danger to Passersby फोरलेन पर निराश्रित पशुओं का कब्जा, राहगीरों के लिए घातक, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsStray Animals Block Gorakhpur-Deoria Highway Posing Danger to Passersby

फोरलेन पर निराश्रित पशुओं का कब्जा, राहगीरों के लिए घातक

Gorakhpur News - गोरखपुर-देवरिया फोरलेन पर निराश्रित पशुओं का समस्या बढ़ती जा रही है। खोराबार थानाक्षेत्र के वनस्पति माता मंदिर के पास प्रतिदिन शाम को सैकड़ों निराश्रित पशु सड़क पर आ जाते हैं, जिससे राहगीरों के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरMon, 14 April 2025 07:43 PM
share Share
Follow Us on
फोरलेन पर निराश्रित पशुओं का कब्जा, राहगीरों के लिए घातक

मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थानाक्षेत्र के वनस्पति माता मंदिर के पास गोरखपुर देवरिया फोरलेन पर आए दिन सैकड़ों की संख्या में निराश्रित पशुओं के सड़क पर कब्जा रहता है। निराश्रित पशु राहगीरों के लिए खतरा बन गए हैं। गोरखपुर-देवरिया फोरलेन पर कुसम्ही जंगल में स्थित वनस्पति माता के मंदिर के पास प्रतिदिन शाम के पांच बजे सैकड़ों की संख्या में कुसम्ही जंगल में रह रहे निराश्रित पशु निकल कर गोरखपुर से देवरिया मार्ग पर कब्जा कर लेते हैं। मजदूर मोहन, मुराली, कोइल, करन, शेषनाथ आदि लोगों का कहना है कि गोरखपुर देवरिया सड़क फोरलेन तो बन गया, लेकिन निराश्रित पशु का खतरा बना हुआ है। लोगों ने निराश्रित पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।