टोल प्लाजा से वाहनों को निशुल्क निकालने को लेकर दिया धरना
Hapur News - छिजारसी टोल प्लाजा पर भाकियू असली अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने निशुल्क वाहनों को निकालने के लिए धरना दिया। टोल मैनेजर ने सहायता का आश्वासन दिया, जिससे धरना समाप्त हुआ। संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया...

छिजारसी टोल प्लाजा से निशुल्क वाहनों को निकालने को लेकर शनिवार को भाकियू असली अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरना मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन संगठन के कार्यकर्ता टोल मैनेजर से बात करने की मांग को लेकर अड़े रहे। इसके बाद टोल मैनेजर ने हर संभव सहायता का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया। प्रदेश अध्यक्ष हाजी कलवा ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ताओं को किसानों के हित में कार्य करने के लिए देश के हर हिस्सों में जाना पड़ता है। जिसके चलते छिजारसी टोल प्लाजा पर गाड़ियों को निशुल्क नहीं निकाला जाता है। जिससे कार्यकर्ताओं को परेशानी से निकलना पड़ता है। काफी बार टोल कर्मी कार्यकर्ता से अभद्रता कर देते है।
उन्होंने बताया कि संगठन की 15 गाड़ियां रोजाना टोल प्लाजा से निकलेंगी। अगर राष्ट्रीय कार्यक्रम है तो 40 से 50 गाड़ियों को निशुल्क निकाला जाएगा। जिससे समय से पहुंचकर किसानों के हितों में आवाज उठाई जा सके। छिजारसी टोल मैनेजर अवनीश चौहान ने बताया कि किसान संगठन की गाड़ियों को निशुल्क निकाला जाता है। संगठन के कार्यकर्ताओं को सहायता देने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर सहजाद खान, संदीप नागर, नंदराम सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।