India Announces Caste Census Congress Celebrates with Thank You Rally जाति जनगणना पर कांग्रेस ने निकाला धन्यवाद जुलुस, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsIndia Announces Caste Census Congress Celebrates with Thank You Rally

जाति जनगणना पर कांग्रेस ने निकाला धन्यवाद जुलुस

Hapur News - - नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पोस्टर को दूध से नहलाया, महापुरूषों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Sat, 3 May 2025 06:01 PM
share Share
Follow Us on
 जाति जनगणना पर कांग्रेस ने निकाला धन्यवाद जुलुस

केंद्र सरकार ने देश में जातिगत जनगणना कराए जाने का ऐलान किया गया है। कांग्रेस की मांग पर जातिगत जन गणना कराने के ऐलान पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को धन्यवाद जुलूस निकाला। कांग्रेसियों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पोस्टर को दूध से सन्नान कराया। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली रोड स्थित भैरों मंदिर से धन्यवाद जुलुस निकाला। यह जुलुस दिल्ली रोड से मेरठ तिराहा, तहसील चौपला स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पहुंचा। यहां कांग्रेसियों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पोस्टर को दूध से सन्नान कराया। वहीं कांग्रेसियों ने डा.भीमराव आंबेडकर, चौधरी चरण सिंह और पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

कांग्रेसियों ने हाथों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पोस्टर की तख्ती लिए जुलूस में पहुंचे। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जिस जातिगत जनगणना की मांग को काफी लंबे अरसे से कर रहे थे। 30 अप्रैल 2025 को उस जातिगत जनगणना का ऐलान केंद्र सरकार ने कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनके नेता राहुल गांधी द्वारा लगातार देश में जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया जा रहा हैं। जिसके चलते केंद्र की भाजपा सरकार झुक गई है और मजबूरन देश में जातिगत जनगणना कराए जाने के लिए बाध्य होना पड़ा। पूर्व जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज पूरे देश-प्रदेश के हर जिलों में कांग्रेस द्वारा धन्यवाद जुलूस निकालने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान कुरैशी, प्रदेश सचिव/प्रभारी पुरुषोत्तम नागर, पूर्व विधायक गजराज सिंह, सैयद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चन्द शर्मा, आकाश चौधरी, डा.शोएब, ऐजाज अहमद, पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, अरविंद शर्मा, डा.वीसी शर्मा, रघुवीर सिंह, सीमा शर्मा, धर्मपाल, अमरनाथ शर्मा, वेदप्रकाश, वीर सेन, पदम सिंह साहनी, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।