Severe Heatwave in Urai Temperature Hits 41 5 C Residents Seek Relief भीषण गर्मी और उमस के चलते लोगों का बुरा हाल, Orai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsSevere Heatwave in Urai Temperature Hits 41 5 C Residents Seek Relief

भीषण गर्मी और उमस के चलते लोगों का बुरा हाल

Orai News - उरई में भीषण गर्मी और उमस का प्रकोप है। शनिवार को तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग धूप से बचने के लिए पेड़ों की छांव में बैठे रहे और नहरों में डुबकी लगाकर राहत पाने का प्रयास करते रहे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, उरईSun, 4 May 2025 12:16 AM
share Share
Follow Us on
भीषण गर्मी और उमस के चलते लोगों का बुरा हाल

उरई, सवांददाता। जिले में एक बार फिर भीषण गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल है। सुबह से ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई। जिसका पूरे दिन प्रकोप रहा और लोग धूप से बचने के लिए पेड़ों की छांव में बैठे नजर आए। वही दोपहर के समय तेज धूप के चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। वही उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी रहा। शनिवार को तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। इस दौरान दिन के समय बाजर में सन्नाटा पसरा रहा। शनिवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली वही एक दिन पूर्व हुई जिले में बारिश के चलते लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ा वही लोग भारी उमस के चलते पसीना बहत नजर आए।

सुबह के समय तेज धूप होने के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर के सयम तो ओर भी बुरा हाल रहा। दोपहर के समय धूप तेज रही। जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामान करना पड़ा। इस दौरान बाजार में कम लोग ही खरीदारी के लिए निकले। वही गर्मी के चलते बच्चों ने स्विमिग पुल में छलाग लगाकर गर्मी से रहत पाई। गांव में तो रजवाहे व ट्यूबवेल के ठंडे पानी में नहाकर अपनी जान बचाई। वही दोपहर बाद आसमान में बादल आने व हवा चलने से लोगों को थोड़ी रहत जरूर मिली। वही उमस ले चलते लोग घबराते भी नजर आए। हालांकि शाम होते होते एक बार फिर बादल छटने से आसमान साफ हुआ और धूप निकली। वही मौसम विभाग की माने तो दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते लोगों भारी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि इस समय मौसम का सही अनुमान लगाना मुश्किल है। जिसके चलते लोगों को कभी बारिश तो कभी बादल के साथ तेज हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के चलते लोगों ने नहरों में लगाई डुबकी उरई। दो दिन पूर्व हुई बरसात के चलते भीषण गर्मी और उमस के चलते लोगों का हाल बेहाल हो गया और वह इस भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में स्थापित ट्यूब वेल वी नहरो में नहा कर गर्मी से बचाव के लिए उपाय निकाला। लोगों ने नहरों में डुबकी लगा लगाकर गर्मी से निजात पाई। आने वाले दिनों में पड़ेगी भीषण गर्मी अनुमान लगाया जा रहा है कि अभी आने वाली दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा वहीं अगर बीच में कहीं एक या दो दिन बारिश हो गई तो भारी उमस के साथ-साथ गर्मी भी झेलनी पड़ेगी इसके चलते लोग तेज धूप से बचाव करें और घरों में सुरक्षित रहें। कुलदीप गुप्ता मौसम वैज्ञानिक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।