अलग-अलग हादसों में तीन घायल
Hardoi News - मल्लावां क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन लोग घायल हो गए। उमेश कुमार बाइक से जा रहे थे, तभी एक अन्य बाइक से टकरा गए। शकील अहमद स्पीड ब्रेकर पर गिर गए और दीनेंद्र श्रीवास्तव को अज्ञात वाहन ने...

मल्लावां। क्षेत्र में तीन अलग अलग स्थानों पर दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। ग्राम नारायण मऊ निवासी उमेश कुमार मोटरसाइकिल से राघोपुर जाते समय पेट्रोल पंप के पास में सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इसमें घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी घटना में बखौरा निवासी शकील अहमद बाइक से नसीरपुर जा रहे थे। तभी स्पीड ब्रेकर पर बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से पास के खंभे से टकराकर घायल हो गए। तीसरी घटना मल्लावां राघवपुर रोड पर औसानपुर निवासी दीनेंद्र श्रीवास्तव अपनी पत्नी के रात को बाइक से घर लौट रहे थे। तभी कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें घायल हो गए। उनका घर पर इलाज चल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।