He opened his pants zip and showed his private part he did obscene act with foreign woman who had come to see Taj Mahal पैंट की जिप खोलकर दिखाया प्राइवेट पार्ट, ताजमहल देखने आई विदेशी महिला से की अश्लील हरकत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़He opened his pants zip and showed his private part he did obscene act with foreign woman who had come to see Taj Mahal

पैंट की जिप खोलकर दिखाया प्राइवेट पार्ट, ताजमहल देखने आई विदेशी महिला से की अश्लील हरकत

  • आगरा में ताजमहल पश्चिमी गेट पार्किंग के पास विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। एक युवक ताजमहल देखने आई विदेशी महिला को देखकर पैंट की जिप खोल दी।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, आगराSun, 6 April 2025 07:40 PM
share Share
Follow Us on
पैंट की जिप खोलकर दिखाया प्राइवेट पार्ट, ताजमहल देखने आई विदेशी महिला से की अश्लील हरकत

यूपी के आगरा में ताजमहल पश्चिमी गेट पार्किंग के पास विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। एक युवक ताजमहल देखने आई विदेशी महिला को देखकर पैंट की जिप खोल दी और फिर प्राइवेट पार्ट दिखाकर अश्लील इशारे करने लगा। महिला ने पर्यटन थाने पहुंचकर आरोपी की शिकायत की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी की पहचान करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसीपी ताजगंज सैयद अरीब अहमद ने बताया कि तीन अप्रैल को एक विदेशी महिला पर्यटक ताजमहल देखने आई थी। दोपहरी करीब डेढ़ बजे के आसपास वह ताजमहल से आगरा किला की तरफ जाने लगी। पश्चिमी गेट की पार्किंग पर अपने साथियों का महिला इंतजार रही थी। वहीं पर करण राठौर पुत्र छोटेलाल राठौर निवासी तुलसी चबूतरा थाना ताजगंज खड़ा था। महिला को देखते ही करण ने अश्लील हरकत शुरू कर दी। उसने महिला को देखकर अपनी पैंट की जिप खोली और फिर प्राइवेट पार्ट निकालकर दिखाने लगा।

महिला पर्यटक ने इसका विरोध किया तो युवक कुछ देर के लिए हट गया। इसके बाद उसने फिर से वही हरकत करने लगा। ये देखकर महिला बुरी तरह से सहम गई और फिर वह गाइड की मदद से पर्यटन थाने पहुंची, जहां आरोपी की करतूत के बारे में बताया। महिला ने थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया। महिला पर्यटक की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कैमरे में युवक कैद था। पुलिस ने उसकी पहचान के लिए टीम लगाई। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया।