Minor Girl Found in Haryana After Abduction and Rape Incident Accused Arrested धौलछीना की किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी हरियाणा से दबोचा, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsMinor Girl Found in Haryana After Abduction and Rape Incident Accused Arrested

धौलछीना की किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी हरियाणा से दबोचा

थाना क्षेत्र से लापता एक किशोरी को हरियाणा से बरामद किया गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। किशोरी ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की काउंसलिंग की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाTue, 8 April 2025 05:08 PM
share Share
Follow Us on
धौलछीना की किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी हरियाणा से दबोचा

थाना क्षेत्र से लापता एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी को हरियाणा से बरामद किया है, जबकि दुष्कर्म के आरोपी बागेश्वर निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक चार अप्रैल को थाना क्षेत्र के गए गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत की थी। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने एसओ विजय नेगी को टीम का गठन कर जल्द किशोरी की बरामदगी के निर्देश दिए थे। इसपर टीम ने किशोरी की तलाश में पूछताछ शुरू कर दी। तमाम जगह छानबीन और सर्विलांस टीम की मदद से किशोरी की लोकेशन झज्जर हरियाणा में मिली। टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सोमवार को किशोरी को बरामद कर लिया। साथ ही बागेश्वर के जोलकांडे निवासी युवक प्रदीप नौर्गी को गिरफ्तार कर लिया। एसओ विजय नेगी ने बताया कि किशोरी ने बयान में युवक पर दुष्कर्म के आरोप लगाए गए हैं। आरोपी के खिलाफ पोक्सो सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। विवेचक एसआई बरखा कन्याल ने किशोरी की काउंसलिंग की। टीम में एएसआई गोकुल प्रसाद, हेड परमजीत कौर, राजेंद्र गोस्वामी आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।