Bizarre Incident Man Paints Neighbor s Rooster Leads to Assault पेंट कर मुर्गे को अपना बताया, दंपती को पीटा, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsBizarre Incident Man Paints Neighbor s Rooster Leads to Assault

पेंट कर मुर्गे को अपना बताया, दंपती को पीटा

Kausambi News - करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव में एक व्यक्ति ने पड़ोसी के मुर्गे को पेंट कर अपना बता दिया। जब मुर्गा पालक ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने अपनी पत्नी और बेटों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। पीड़ित की...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSat, 3 May 2025 05:22 PM
share Share
Follow Us on
पेंट कर मुर्गे को अपना बताया, दंपती को पीटा

करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव में गुरुवार को हास्यास्पद घटना हुई। आरोप है कि एक व्यक्ति ने पड़ोसी के मुर्गे को पेंट कर अपना बता दिया। इसका विरोध करने पर अपनी पत्नी व बेटों के साथ मिलकर मुर्गा पालक तथा उसकी बीवी की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बड़ा तालाब म्योहर निवासी राकेश पुत्र जगमोहन ने बताया कि उसने कई मुर्गे पाल रखे हैं। पीड़ित की मानें तो गुरुवार को उसका एक मुर्गा दरबे से छूटकर पड़ोसी शिवमोहन के घर की तरफ चला गया था। आरोप है कि पड़ोसी ने मुर्गे को दूसरे रंग से पेंट कर दिया।

इसके बाद उसे अपना बताने लगा। पीड़ित ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने अपनी पत्नी व बेटों सोनू और ननका के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी गुड्डी देवी को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह दंपती की जान बचाई। करारी इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।