Congress Thank You March Celebrates Announcement of Caste Census in Bharwari कांग्रेसियों ने निकाली धन्यवाद यात्रा, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsCongress Thank You March Celebrates Announcement of Caste Census in Bharwari

कांग्रेसियों ने निकाली धन्यवाद यात्रा

Kausambi News - जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को नगर पालिका भरवारी में जातिगत जनगणना की घोषणा के लिए धन्यवाद यात्रा निकाली। यह यात्रा भरवारी पुलिस चौकी से भरवारी बाजार तक गई, जिसमें कांग्रेसियों ने आतिशबाजी की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीFri, 2 May 2025 10:49 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेसियों ने निकाली धन्यवाद यात्रा

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को नगर पालिका भरवारी में जातिगत जनगणना कराये की घोषणा होने पर धन्यवाद यात्रा निकाला। यात्रा बाजे-गाजे के साथ भरवारी पुलिस चौकी से होते हुए भरवारी बाजार तक गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर आतिशबाजी किया। यात्रा की अगुवाई कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने किया। धन्यवाद यात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व पूरा विपक्ष एक साथ राहुल गांधी की अगुवाई में जातिगत जनगणना की मांग कर रहा था। सरकार को विपक्ष की मांग के आगे झुकना पड़ा और सरकार ने जातिगत जनगणना की घोषणा की।

यात्रा में प्रदेश कांग्रेस के सचिव व कौशाम्बी प्रभारी राजेश साहनी, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम, महासचिव राज बहादुर चौधरी, मोहम्मद आरिज़, जिलाउपाध्यक्ष मनोज सिंह पटेल, राजबहादुर चौधरी, महासचिव मोहम्मद फरमान, जिला उपाध्यक्ष उदय यादव, रामसूरत रैदास, सचिन पाण्डेय, नगर अध्यक्ष निक्की पाण्डेय, इंद्रपाल, बिफई लाल, रामदास, मोहम्मद अब्बान, पुष्पेंद्र, शाकिब, अफसर, राहिल, रहमान अली, बसंत, यूसुफ, बबलू, जुनैद, हेमंत रावत, समर सरोज, ज्ञानेंद्र पाल, राजेश यादव, राहुल यादव, विवेक यादव, नेहाल, रमेश केसरवानी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।