Shepherd Tiger Force Meeting Decides to Celebrate Ahilyabai Holkar Jayanti on May 31 अहिल्याबाई होल्कर जयंती मनाने की तैयारी तेज, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsShepherd Tiger Force Meeting Decides to Celebrate Ahilyabai Holkar Jayanti on May 31

अहिल्याबाई होल्कर जयंती मनाने की तैयारी तेज

Kausambi News - मंझनपुर में शेफर्ड टाइगर फोर्स की बैठक हुई, जिसमें 31 मई को अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। यह कार्यक्रम मूरतगंज बाजार में एसबीआई बैंक के पास आयोजित होगा और उसके बाद शोभा यात्रा...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 21 May 2025 07:21 PM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई होल्कर जयंती मनाने की तैयारी तेज

मंझनपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद मंझनपुर के संत गाडगे नगर में बुधवार को शेफर्ड टाइगर फोर्स की बैठक हुई। इसमें 31 मई को अहिल्याबाई होल्कर की जयंती भव्य तरीके से जिलेभर में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील पाल ने की। शेफर्ड टाइगर फोर्स के जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील पाल ने बताया कि 31 मई को माता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मूरतगंज बाजार में एसबीआई बैंक के पास मनाई जाएगी। इसके बाद नगर पालिका परिषद भरवारी के विभिन्न मोहल्लों में भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने सनातन धर्म के लिए कार्य किया।

उन्होंने सनातन संस्कृति को बचाने में अपना पूरा जीवन लगा दिया। मुख्य वक्ता जिला संयोजक बच्चन पाल ने कहा कि संगठन द्वारा महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती भव्य तरीके से 31 मई को जिले भर में मनाई जाएगी। प्रदेश प्रवक्ता उमेश पाल,श्याम सिंह पाल ने कहा कि माता रानी अहिल्याबाई होल्कर ने विषम परिस्थितियों में भी अपना साहस एवं राष्ट्र प्रेम कम नहीं होने दिया। वह आज भी नारी समाज की प्रेरणा स्रोत बनी हुई हैं। बैठक में डा. दिनेश पाल, एड सचिन पाल, लालता प्रसाद, विजय पाल,धर्मेंद्र पाल मानसिंह पाल, रघुवीर पाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।