BJP Celebrates Maharani Ahilyabai Holkar s Birth Anniversary with Colorful Event in Lakhimpur भाजपा ने लगाई प्रदर्शनी, सेठ घाट पर सजाई रंगोली, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsBJP Celebrates Maharani Ahilyabai Holkar s Birth Anniversary with Colorful Event in Lakhimpur

भाजपा ने लगाई प्रदर्शनी, सेठ घाट पर सजाई रंगोली

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में भाजपा ने महारानी अहिल्याबाई होलकर त्रि जन्म शताब्दी अभियान के तहत सेठघाट पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में रंगोली सजाई गई और उनके व्यक्तित्व पर प्रदर्शनी लगाई गई। जिलाध्यक्ष सुनील...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीSat, 24 May 2025 05:12 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा ने लगाई प्रदर्शनी, सेठ घाट पर सजाई रंगोली

लखीमपुर, संवाददाता। महारानी अहिल्याबाई होलकर त्रि जन्म शताब्दी अभियान के तहत भाजपा ने शहर के सेठघाट पर कार्यक्रम आयोजित किया। यहां रंगोली सजाई गई। इसके अलावा भाजपा जिला कार्यालय पर अहिल्याबाई के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी की शुरुआत जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने फीता काट कर की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अहिल्या बाई का जीवन समाज उत्थान से जुड़ा रहा। इसके साथ ही मुगलों द्वारा ध्वस्त किए गए मंदिरों के पुनर्निर्माण का बीड़ा उठाकर शिवालयों का निर्माण कराया। इस मौके पर सदर विधायक योगेश वर्मा, जिला संयोजक सन्तोष कुमारी, रामजी दीक्षित, कुलभूषण सिंह, आशू मिश्रा, रामजी मौर्य, जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र, अभिषेक सिंह सोमू आदि मौजूद रहे।

इसके अलावा शहर के सेठ घाट पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां रंगोली सजाई गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।