Inauguration Ceremony of Bharat Vikas Parishad Held in Lakhimpur पदाधिकारियों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsInauguration Ceremony of Bharat Vikas Parishad Held in Lakhimpur

पदाधिकारियों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में भारत विकास परिषद का अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया। इसमें अध्यक्ष रुचि ऋतुराज, सचिव प्रबोध कुमार शुक्ल और अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में सामाजिक कार्य और शिक्षा के...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीMon, 5 May 2025 04:57 PM
share Share
Follow Us on
पदाधिकारियों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

लखीमपुर, संवाददाता। भारत विकास परिषद का अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत नैमिष प्रांत के अध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा, प्रांतीय महासचिव डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता, शाखा की अध्यक्ष रुचि ऋतुराज व सचिव प्रबोध कुमार शुक्ल ने संयुक्त रूप से मां भारती, स्वामी विवेकानंद व राम दरबार के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। प्रांतीय अध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा ने सत्र 2025-26 के लिए अध्यक्ष रुचि ऋतुराज, सचिव प्रबोध कुमार शुक्ल, कोषाध्यक्ष शिवम सिंह बघेल, महिला संयोजिका अंशु बाजपेई को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रांतीय महासचिव डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता ने उपाध्यक्ष के लिए विपुल सेठ, दिव्येश मिश्रा, संगठन सचिव रामजन्म बरनवाल, मनीष मिश्रा, प्रांजल शुक्ला, छोटेलाल को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्य अतिथि ने सामाजिक कार्य, शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने को कहा। कार्यक्रम में चंद्रशेखर मिश्रा, नितिन कुमार, शत्रुंजय शिवकांत, राजेश दीक्षित, सचिन कुमार सिंह को सदस्यता दिलाई। इस दौरान डॉ. राजवीर सिंह, मानवेंद्र सिंह, डाक्टर इरा श्रीवास्तव, नरेश चंद्र वर्मा, डॉ. नमिता श्रीवास्तव, रेखा शुक्ला, विनोद तोलानी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।