Lakhimpur Taekwondo Team Shines at State Championship Wins 47 Medals राज्यस्तरीय ताइक्वांडो में लखीमपुर को मिला तीसरा स्थान, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsLakhimpur Taekwondo Team Shines at State Championship Wins 47 Medals

राज्यस्तरीय ताइक्वांडो में लखीमपुर को मिला तीसरा स्थान

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अद्भुत प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 21 स्वर्ण, 10 रजत और 16 कांस्य पदक जीतकर कुल 47 पदक हासिल किए। इस जीत से...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीWed, 21 May 2025 02:32 AM
share Share
Follow Us on
राज्यस्तरीय ताइक्वांडो में लखीमपुर को मिला तीसरा स्थान

लखीमपुर। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लखीमपुर के खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा और संघर्ष का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। 15 से 18 मई तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय ताईक्वांडो चैंपियनशिप में लखीमपुर की टीम ने प्रदेश भर की मजबूत टीमों को पीछे छोड़ते हुए प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिले की टीम ने 21 स्वर्ण, 10 रजत और 16 कांस्य पदक जीतकर कुल 47 पदक हासिल किए। इस उपलब्धि के साथ लखीमपुर की खेल प्रतिभा ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। जिले की ताइक्वांडो टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर जिलेभर में खुशी की लहर दौड़ गई।

खिलाड़ियों की वापसी पर जिला ताईक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारियों, कोचों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने जोरदार स्वागत किया। वही प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को फूल-मालाओं से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस पल में टीम के साथ एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवभक्त मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक कपूर, महासचिव एस.एम. आसिफ़, कोच प्रांजल गुप्ता, ऋतिक गुप्ता समेत कई गणमान्य लोगों ने मेडलिस्टों को बधाई दी। प्रतियोगिता में अविका शर्मा, आकांक्षा शुक्ला, मोहिनी कश्यप, लवजोत सिंह, अरहान, कृष राज भारती, आरोही सिंह जैसे कई होनहार खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले की झोली में गौरव भरे पल डाले। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस उपलब्धि से जिले में ताईक्वांडो के प्रति युवाओं में बढ़ती रुचि को और गति मिलेगी। जिला ताईक्वांडो महासचिव एसएम आसिफ़ ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।