Married Woman Elopes with Minor Niece and Leaves Baby Behind नाबालिग भांजी को लेकर मामी अज्ञात के साथ हुई चंपत, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsMarried Woman Elopes with Minor Niece and Leaves Baby Behind

नाबालिग भांजी को लेकर मामी अज्ञात के साथ हुई चंपत

Lakhimpur-khiri News - सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता महिला अपने आठ महीने के बच्चे को घर पर छोड़कर किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ भाग गई। उसने अपनी नाबालिग भांजी को भी अपने साथ लिया। किशोरी के पिता ने इस मामले...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीSun, 4 May 2025 02:52 AM
share Share
Follow Us on
नाबालिग भांजी को लेकर मामी अज्ञात के साथ हुई चंपत

सिंगाही, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता महिला आठ महीने के अपने दुधमुंहे बच्चे को घर छोड़कर किसी के साथ भाग गई। वह अपने घर रहने वाली अपनी नाबालिग भांजी को भी ले गई है। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। निघासन कोतवाली के एक गांव के व्यक्ति ने रविवार को सिंगाही थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव में उसकी ससुराल है। उसकी नाबालिग बेटी करीब आठ महीने पहले वहां आई थी और वहीं रह रही थी। अपनी मामी की बातों में फंसकर उसकी किशोरी बेटी गुमराह हो गई।

शुक्रवार को मामी उसे बहलाकर अपने साथ लेकर किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ चली गई। वह अपना आठ महीने का बच्चा घर पर ही छोड़ गई। घरवालों ने रात भर दोनों की तलाश की। महिला और किशोरी का कहीं पता न चलने पर शनिवार को किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी। महिला के ससुर ने बताया कि उसका बेटा बाहर काम करता है। उसकी बहू किसी से बहुत देर-देर तक बात किया करती थी। पूछने पर भड़क जाती थी। धीरे धीरे नातिन भी उसी के रंग में ढल गई। वह भी अपने गांव के लड़के पप्पू से फोन पर लंबी बात करती थी। शुक्रवार शाम घास छीलने के बहाने कपड़े लेकर मामी व भांजी घर से निकली थीं और वापस नहीं आईं। एसओ अजीत कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।