Residents Protest Against Broken Bridge Repair Delay in Tiwari Ganj Lucknow टूटी पुलिया की मरम्मत न कराने के विरोध में किया प्रदर्शन, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsResidents Protest Against Broken Bridge Repair Delay in Tiwari Ganj Lucknow

टूटी पुलिया की मरम्मत न कराने के विरोध में किया प्रदर्शन

Lucknow News - लखनऊ के तिवारीगंज में टूटी पुलिया की मरम्मत न कराने के विरोध में स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन किया। लोग नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और शीघ्र मरम्मत न होने पर निगम मुख्यालय का घेराव करने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 21 May 2025 08:52 PM
share Share
Follow Us on
टूटी पुलिया की मरम्मत न कराने के विरोध में किया प्रदर्शन

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता अयोध्या रोड के तिवारीगंज में टूटी पुलिया की मरम्मत न कराने के विरोध में बुधवार को यहां के निवासियों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने पुलिया की शीघ्र मरम्मत न कराने पर नगर निगम मुख्यालय का घेराव करने की चेतावनी भी दी है। पुलिया टूटने से गाड़ियों का आना जाना प्रभावित हुआ है। बच्चे व बुजुर्गों को भी आने जाने में दिक्कते हों रही हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि ईस्माइलगंज वार्ड के तिवारीगंज की हालत खराब है। यहां मुख्य मार्ग की पुलिया का पूरा पत्थर टूटकर निकल गया है। जिसकी वजह से गाड़ियां नहीं जा पा रही है।

पैदल आना जाना भी मुश्किल हो गया है। बुधवार को दर्जनों स्थानीय निवासी यहां जुटे। लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। सुरेन्द्र, उजागर तथा राजू सहित कई लोगों ने निगम को चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र पुलिया नहीं बनायी गयी तो निगम का घेराव होगा। पूर्व पार्षद रुद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिया टूटने से लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम ने इसे शीघ्र नहीं लगावाया तो स्थानीय निवासियों के साथ मैं भी आन्दोलन में उतरूंगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी इसके बारे में नगर निगम के अधिकारियों को जानकारी दी थी। समस्या का समाधान कराने का अनुरोध किया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।