शोहदे से परेशान किशोरी ने लगाई थी आग,मौत
Lucknow News - मलिहाबाद में युवक ने घर में घुसकर किया था दुष्कर्म का प्रयास -आरोपी को पुलिस

मलिहाबाद में किशोरी के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। आरोपित की हरकत के बाद पीड़िता ने खुद को आग लगाई थी। सिविल अस्पताल में भर्ती किशोरी की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। मलिहाबाद पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मलिहाबाद निवासी ड्राइवर के मुताबिक 27 फरवरी को बेटी (17) घर में थी। मौका पाकर मजदूर राहुल (22) आ धमका। आरोपित ने किशोरी के साथ दुराचार का प्रयास किया था। इसके बाद किशोरी को बुरी तरह से पीटा। घटना के बाद किशोरी ने खुद को आग लगाई थी। बुरी तरह से झुलसी किशोरी को परिवार वालों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां बुधवार को पीड़िता की मौत हो गई। इंस्पेक्टर मलिहाबाद ने बताया कि आरोपी मजदूर राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।