Tribute to Chandrashekhar Yashwant Singh Highlights His Political Ideology Above Party Lines चन्द्रशेखर को दी गई श्रद्धांजलि , Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTribute to Chandrashekhar Yashwant Singh Highlights His Political Ideology Above Party Lines

चन्द्रशेखर को दी गई श्रद्धांजलि

Lucknow News - लखनऊ। विशेष संवाददाता लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक व पूर्व मन्त्री यशवंत सिंह

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 17 April 2025 07:36 PM
share Share
Follow Us on
  चन्द्रशेखर को दी गई श्रद्धांजलि

लखनऊ। विशेष संवाददाता लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक व पूर्व मन्त्री यशवंत सिंह ने कहा है कि राष्ट्रपुरुष चंद्रशेखर का व्यक्तित्व पक्ष विपक्ष की राजनीति से ऊपर था। लखनऊ में दारुलशफा स्थित चन्द्रशेखर चबूतरा पर प्रतीक्षारत आयोजित स्मृति समारोह में आनलाइन संबोधन करते हुए यशवंत सिंह ने कहा कि चन्द्रशेखर राजनीति को लाभ हानि की दृष्टि से नहीं देखते थे। उनके लिए राजनीति का मतलब था राष्ट्रनीति। स्मृति समारोह की अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के संयोजक धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने की।

इस अवसर पर राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर को श्रद्धांजलि देने वालों में विधायक लक्ष्मी राज, ओंकार सिंह प्रदेश अध्यक्ष, जनता दल, एस, बलिया के जगदीश राय, वंशनारायण राय बलिया, गाजीपुर से राम ह्रदय राम, आज़मगढ़ के मूलचंद चौहान, मऊ के शेखर सिंह, बलिया संयोग सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवशरण सिंह, राघवेद्र त्रिपाठी, राधेकृष्ण, संजय गुप्ता, झांसी के दिनेश सबिता, राम प्रसाद, धर्मपाल सिंह चौहान, पप्पू पाल और हरिकेश कनोजिया आदि प्रमुख थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।