बंद पड़े घर को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी-जेवर उड़ाए
Maharajganj News - महराजगंज के पिपरा परसौनी गांव में एक बंद मकान में चोरों ने रविवार रात चोरी की। घर के मालिक महातम गुप्ता काम के सिलसिले में बाहर थे। चोरों ने 56 हजार रुपये नगद और कई कीमती गहने चुरा लिए। घटना की सूचना...
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी गांव में एक बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाया है। रविवार की रात मकान का ताला तोड़कर नगदी व जेवर उड़ा दिया है। गांव निवासी महातम गुप्ता राजगीर मिस्त्री है। एक सप्ताह पूर्व काम के सिलसिले में सिद्धार्थनगर के बर्डपुर सपरिवार गया हुआ था। रात में चोरों ने इसी मकान को निशाना बनाया और घर में रखा 56 हजार नगदी, मंगलसूत्र, चेन, टीका आदि सामान उठा ले गए। सुबह गांव के लोगों ने मकान का दरवाजा खुला देखा तो फोन कर मकान मालिक को बताया। जानकारी मिलते ही घर पहुंचा महातम अंदर का नजारा देख दंग रह गया।
आलमारी और बॉक्स का लॉक तोड़कर सारा सामान तितर-बितर कर दिया गया था और पैसे और गहने गायब थे। तत्काल घटना की सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। इस घटना से गांव के लोगों मे दहशत व्याप्त है। इस संबंध में एसओ आशीष सिंह ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।