रानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में रानी अहिल्याबाई
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए और नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। शिक्षक विनोद कुमार विमल ने रानी अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से उनके बारे में बताया। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता, दौड़ प्रतियोगिता, भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने रानी अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित सुंदर चित्रण किया। रिया जायसवाल, सपना, सनी, नीलू वर्मा, प्रतिभा साहनी और रागिनी भारती के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चांदनी और प्रतिमा के समूह की रंगोली भी सराही गई।
दौड़ प्रतियोगिता में शिवानी मद्धेशिया ने प्रथम, शशिप्रिया ने द्वितीय तथा आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिता में नित्या शर्मा प्रथम, आदित्य यादव द्वितीय और शिवानी मद्धेशिया तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता छात्राओं को कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने किया तथा संयोजन विनोद कुमार व कृष्णानंद शुक्ल का रहा। इस मौके पर लेफ्टिनेंट शेषनाथ रामसुखी यादव, तुलसी प्रसाद, विनोद कुमार यादव, अरविंद कुमार, सुनील कुमार, आशुतोष कुमार, अखिलेश मिश्र, शैलेश कुमार मधुकर, बृजेश कुमार वर्मा, तबारक अली, सरिता शर्मा सहित शिक्षक, स्टाफ के लोग व विद्यार्थी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।