‘सभी जिलो में पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड की स्थापना करें
अल्मोड़ा में पूर्व पैरामिलिट्री कल्याण समिति की बैठक हुई अल्मोड़ा में पूर्व पैरामिलिट्री कल्याण समिति की बैठक हुई अल्मोड़ा में पूर्व पैरामिलिट्री कल्य

अल्मोड़ा। पूर्व पैरामिलिट्री कल्याण समिति की बुधवार को त्रिमासिक बैठक हुई। बैठक में सदस्यों ने सभी जिलों में पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड की स्थापना करने व अन्य समस्याओं के निदान की मांग की। साथ ही समिति की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। बुधवार को नगर निगम सभागार में हुई बैठक में सदस्यों ने कहा कि हल्द्वानी में स्वीकृत केंद्रीय स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) की स्थापना अब तक नहीं हो सकी है। उन्होंने सीजीएचएस की स्थापना, हर जिले में पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड की स्थापना, पैरामिलिट्री विशेष वेतन स्वीकृत करने आदि की मांग की। वहीं, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हर्ष भी जताया। बैठक में अगले तीन साल के लिए अल्मोड़ा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इसमें तारादत्त शर्मा अध्यक्ष, किशोर सिंह अधिकारी उपाध्यक्ष, दिवान सिंह बोरा सचिव, किशन सिंह खनी कोषाध्यक्ष बने। बैठक में मनोहर सिंह नेगी, रूप सिंह बिष्ट, दरबान सिंह बोरा, हेमंत कुमार पंत, हषवर्धन चौधरी, जगदीश चंद्र, त्रिलोक सिंह कड़ाकोटी, आरपी जोशी, दिवान सिंह बिष्ट, हीरा सिंह रावत, किशन सिंह मेहता, श्याम सिंह, गणेश सिंह बिष्ट, आसी खुल्बे आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।