पत्रकार लोहनी को पितृशोक
बागेश्वर में पत्रकार अशोक लोहनी के पिता 89 वर्षीय महेश्वर दत्त लोहनी का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार ढुंगाधारा में किया गया, जहां उनके पुत्र ने चिता को मुखाग्नि दी। इस अवसर पर कई नेता और पत्रकार...

बागेश्वर। पत्रकार अशोक लोहनी के पिता 89 वर्षीय महेश्वर दत्त लोहनी का निधन हो गया है। बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे उन्होंने अपने पैतृक गांव ढुंगाधारा में अंतिम सांस ली। अपराह्न तीन बजे सरयू व गोमती संगम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। चिता को मुखाग्नि उनके पुत्र अशोक लोहनी ने दी। संगम पर पहुंचकर दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी, उपाध्यक्ष हेम जोशी समेत पत्रकारों में सुरेश पांडेय, घनश्याम जोशी, देवेंद्र पांडेय, गोविंद मेहता, सुंदर सुरकाली समेत जुगल कांडपाल, प्रकाश साह, मनोज ओली आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।