Protests Erupt Against Name Change of Sports Stadium Honoring Arjuna Awardee Manoj Sarkar अर्जुन अवॉर्डी मनोज सरकार का अपमान बर्दाश्त नहीं : महाजन, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsProtests Erupt Against Name Change of Sports Stadium Honoring Arjuna Awardee Manoj Sarkar

अर्जुन अवॉर्डी मनोज सरकार का अपमान बर्दाश्त नहीं : महाजन

दिनेशपुर में, कांग्रेसियों ने पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन के नेतृत्व में मनोज सरकार के नाम पर स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम बदलने के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह नाम...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरWed, 21 May 2025 05:01 PM
share Share
Follow Us on
अर्जुन अवॉर्डी मनोज सरकार का अपमान बर्दाश्त नहीं : महाजन

दिनेशपुर, संवाददाता। अर्जुन अवॉर्डी और ओलंपिक पदक विजेता मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम बदले जाने के विरोध में बुधवार को पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। महाजन ने कहा कि अर्जुन अवॉर्डी मनोज सरकार का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। कांग्रेस कार्यकर्ता मटकोटा सड़क से हाथ में सरकार का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पहुंचे। यहां प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। महाजन ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार उत्तराखंड में केवल नाम बदलने की राजनीति करने में जुटी है। विकास कार्यों से कोई वास्ता नहीं है।

इससे लोगों की भावनाए आहत हो रही हैं। प्रदर्शन करने वालों में महिला कांग्रेस की प्रदेश मंत्री ममता हालदार, आशुतोष राय, किशोर हालदार, जगन्नाथ सरकार, संजीव, नारायण आदि रहे। वही प्रेमानंद महाजन ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर बंगाली समाज के विरोध में फैसले लेने का आरोप लगाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।