Nava Nalanda Mahavihara Launches Undergraduate Programs for 2025-26 Academic Year नव नालंदा महाविहार में पहली बार सभी विषयों में स्नातक की पढ़ाई शुरू, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsNava Nalanda Mahavihara Launches Undergraduate Programs for 2025-26 Academic Year

नव नालंदा महाविहार में पहली बार सभी विषयों में स्नातक की पढ़ाई शुरू

नव नालंदा महाविहार में पहली बार सभी विषयों में स्नातक की पढ़ाई शुरूनव नालंदा महाविहार में पहली बार सभी विषयों में स्नातक की पढ़ाई शुरूनव नालंदा महाविहार में पहली बार सभी विषयों में स्नातक की पढ़ाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफWed, 21 May 2025 11:20 PM
share Share
Follow Us on
नव नालंदा महाविहार में पहली बार सभी विषयों में स्नातक की पढ़ाई शुरू

नव नालंदा महाविहार में पहली बार सभी विषयों में स्नातक की पढ़ाई शुरू सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश आरंभ पालि, दर्शन, पुरातत्व, हिंदी, संस्कृत, बौद्ध अध्ययन सहित कई विषयों में स्नातक की पढ़ाई संभव फोटो: नव नालंदा: नव नालंदा महाविहार का भवन। नालंदा, निज संवाददाता। नव नालंदा महाविहार ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ कर दी है। इस वर्ष संस्थान ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पहली बार सभी प्रमुख विषयों में स्नातक (बी.ए.) पाठ्यक्रम की शुरुआत की है। अब छात्र पालि, दर्शनशास्त्र, प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और बौद्ध अध्ययन जैसे विषयों में बी.ए. के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, इन विषयों में परंपरागत रूप से संचालित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम भी जारी रहेंगे। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में विपश्यना एवं योग, बौद्ध विरासत एवं पर्यटन प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा तथा तिब्बती, चीनी और जापानी भाषाओं में प्रमाणपत्र व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की पढ़ाई भी उपलब्ध है। नव नालंदा महाविहार भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक समविश्वविद्यालय है। कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्राचीन नालंदा की शिक्षा परंपरा को आधुनिक दृष्टिकोण के साथ पुनर्जीवित करना है। सभी विषयों में स्नातक स्तर की पढ़ाई शुरू करना इसी दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह कदम नव नालंदा महाविहार को वैश्विक शिक्षा मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा। प्रवेश प्रभारी प्रो. श्रीकांत सिंह ने बताया कि देश-विदेश के विद्यार्थियों के लिए संस्थान का वातावरण शांति, ज्ञान और साधना का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है। अनुभवी शिक्षक, आधुनिक कक्षा-कक्ष, पुस्तकालय, ध्यान केंद्र, छात्रावास और छात्रवृत्ति योजनाएँ यहाँ की प्रमुख विशेषताएँ हैं। प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक छात्र www.nnm.ac.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।