Police Inspector Suspended Amid Neighbor Dispute in Maharajganj बात नहीं करने पर भड़की महिला, दरोगा लाइन हाजिर, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsPolice Inspector Suspended Amid Neighbor Dispute in Maharajganj

बात नहीं करने पर भड़की महिला, दरोगा लाइन हाजिर

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। किराए के आवास में पड़ोसी महिला के साथ अनबन की

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजThu, 8 May 2025 09:15 AM
share Share
Follow Us on
बात नहीं करने पर भड़की महिला, दरोगा लाइन हाजिर

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। किराए के आवास में पड़ोसी महिला के साथ अनबन की उड़ती खबर ने कोल्हुई थाने में तैनात एक उप निरीक्षक को पुलिस लाइन पहुंचा दिया। इससे हड़कंप मच गया। दरोगा के लाइन हाजिर होने के बाद भड़की महिला भी शांत हो गई। दरोगा के खिलाफ कार्रवाई को पुलिस महकमा रूटीन स्थानांतरण की प्रक्रिया बता रहा है, पर कोल्हुई कस्बे में इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सेवानिवृत्ति के दहलीज की ओर बढ़ रहे करीब 55 वर्षीय दरोगा कोल्हुई थाने में तैनाती के बाद कस्बे में ही किराया के आवास में रहते थे। उसी आवास के दूसरे कमरे में एक महिला भी रहती है।

मां के बीमार होने के बाद वह चौकीदारी का काम करती है। महिला का पति से विवाद है। मामला कोर्ट में चल रही है। एक बच्ची के साथ वह किराया के कमरा में रहती है। बताया जा रहा है कि दरोगा ने महिला का कई बार मदद की। कुछ दिन पहले दरोगा अवकाश पर घर चले गए। जरूरत पड़ने पर महिला उनको फोन करने लगी, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रहा था। इससे महिला भड़क उठी। दरोगा का खिलाफत करने लगी। इसी बीच पुलिस अधीक्षक ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। पड़ोसी महिला से अनबन के बीच दरोगा के लाइन हाजिर होने की खबर से कोल्हुई कस्बा में कई तरह की चर्चाएं होने लगी। दरोगा के हटाए जाने के बाद महिला भी शांत हो गई। पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल के अनुसार कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभाग में रूटीन स्थानांतरण होता रहता है। उसी क्रम में कोल्हुई थाना के एक दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।