ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सोनौली में निकाली तिरंगा यात्रा
Maharajganj News - महराजगंज में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और समाजसेवी समूहों ने इस यात्रा में भाग लिया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीदों...
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारत-नेपाल सीमा के सोनौली में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया गया। जय जवान का नारा लगाया गया। इसके साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियो, सामाजिक संगठनों के लोगों ने निरंजना होटल से इंडिया गेट तक तिरंगा यात्रा निकालकर सेना के शौर्य को सलाम किया। इसके पहले पहलगाम आतंकी हमले और बलिदानियों का स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विधायक ने कहा कि इतिहास में पहली बार परमाणु हथियार संपन्न देश के ऊपर ऐसी कार्रवाई की गई।
पहली बार सिंधु जल समझौता तोड़ा गया। भारतीय वायु सेना की कार्रवाई से पाकिस्तान के लगभग प्रत्येक शहर के आतंकी ठिकानों और उनके एयर बेस को ध्वस्त किया गया। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने अमेरिका, चीन, तुर्की व अन्य देश के हथियारों को निष्प्रभावी और नष्ट कर दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद, वीर बलिदानी अमर रहें के जयकारों के साथ सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, रवि वर्मा, सुभाष जायसवाल, प्रेम जायसवाल, बबलू सिंह, प्रेम सिंह, अमरजीत वर्मा, सरदार विक्की सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।