काव्य गोष्ठी में पहलगाम में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
Maharajganj News - उत्तर प्रदेश साहित्य सभा महराजगंज इकाई के तत्वावधान में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. परशुराम गुप्त...

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा इकाई महराजगंज इकाई के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पहलगाम के आतंकी हमले में मारे गए लोगों को कविताओं के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई। डॉ. परशुराम गुप्त की अध्यक्षता में आयोजित काव्य गोष्ठी में संयोजक कुमार देवेश व पंकज मौर्य ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम की शुरुआत कवि मनोज मद्धेशिया ने चार दिनों की है यह जवानी...सुनाकर की। संयोजक कुमार देवेश पांडेय ने जीवन कैसे हमने जिया है, आओ तुमको समझाएं हम...कवि नवीन शुक्ला ने प्यास बुझा रहे शबनम को चाट कर...,कवियत्री सरिया त्रिपाठी ने स्याह सफेद...,दयाशंकर निगम ने अपनी रचना सुनाई। दिव्यांश पाण्डेय ने मांझी को पहाड़ काटते हुए देखा है...,तशरीफ खान ने हर सख्श गुनहगार लगने लगा मुझको...धीरज वर्मा ने हमे पता है ये इश्क का क्या पता है, पता है..., आशुतोष मिश्रा ने दिल की मस्ती आंखों में हसीन नजारे रखती है...,शशि कुमार ने अभी अभी इन कदमों ने तो कदम बढ़ाना शुरू किया है व राजेश स्वर्णकार ने रोजी रोटी के लिए कितने जगह सर झुकना पड़ता है... सुनाकर वाहवाही बटोरी। अंत में दो मिनट का मौन रखकर पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।