कार्यकर्ताओं से मिले केन्द्रीय मंत्री, लोगों को दी योजनाओं की जानकारी
Maharajganj News - केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने पनियरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों का दौरा किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।...

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने पनियरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और आम जनता से संवाद स्थापित कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। मंत्री ने सोनबरसा, बभनौली, पनियरा बाजार, हेमछापर में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार जनहित में कार्य कर रही है और विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं और उनके परिश्रम से ही सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचती हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आमजन को सरकार की योजनाओं की सही जानकारी दें और जरूरतमंदों को उसका लाभ दिलाएं। जन संवाद के दौरान केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि इन योजनाओं से करोड़ों लोगों को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार, दोनों मिलकर गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के हित में काम कर रही हैं। इस दौरान पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन उमेश जायसवाल, ब्लाक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल, भाजपा के जिला महामंत्री बबलू यादव, वीरेंद्र सिंह, गुड्डू सिंह और रुपेश शर्मा भी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।