युवक ने शरीर पर पेट्रोल उड़ेल लगाई आग, गंभीर
Maharajganj News - भगवानपुर के सेवतरी गांव में एक 35 वर्षीय युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसने के बाद, उसे एंबुलेंस से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। प्राथमिक...

भगवानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। परसामलिक थाना क्षेत्र के सेवतरी गांव में रविवार की देर रात एक युवक ने अपने शरीर पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे एंबुलेंस से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से उसे मेडिकल कालेज भेज दिया गया है।
परसामलिक थाना क्षेत्र के सेवतरी गांव निवासी यह 35 वर्षीय युवक रविवार की शाम सामान्य रूप से घर पर था। चर्चाओं के अनुसार पारिवारिक विवाद के बाद आक्रोशित होकर उसने यह कदम उठाया और आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
वहीं परिजनों व ग्रामीणों ने गम्भीर रूप से झुलसे युवक को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।