Congress Meeting to Discuss Constitution Save Rally on May 9 कांग्रेस 9 मई को निकालेगी संविधान बचाओ रैली, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsCongress Meeting to Discuss Constitution Save Rally on May 9

कांग्रेस 9 मई को निकालेगी संविधान बचाओ रैली

Mainpuri News - मैनपुरी। शहर के जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीWed, 7 May 2025 06:27 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस 9 मई को निकालेगी संविधान बचाओ रैली

शहर के जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 9 मई को शहर में होने वाली संविधान बचाओ रैली के कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि संविधान बचाओ रैली शुक्रवार को शाम 4 बजे पार्टी कार्यालय से प्रारंभ होगी। जो विभिन्न मार्गों से निकलेगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि हमारे संविधान पर हमले किए जा रहे हैं। लोकतंत्र की जड़े हिलाई जा रही हैं। हम सभी का कर्तव्य है कि हम लोकतंत्र व न्याय के पक्ष में खड़े हो। इस मौके पर शहर अध्यक्ष डा. नागेंद्र यादव, अजय दुबे, अरविंद तिवारी, पूरन चतुर्वेदी, शरद पचौरी, अखिल जैन, दीपचंद्र भारती, अनुपम शाक्य, नवीन शर्मा, रवि यादव, रोहित राजपूत, रानू दुबे, शेखर यादव, जितेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।