जंगली सूअर के हमले में दो व्यक्ति घायल
Mau News - रतनपुरा प्रखंड के गाढा ताल में एक जंगली सूअर ने मछली मारने गए दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्तियों में फूलचंद चौहान और मनीष कुमार गोंड शामिल हैं। हमले में एक गाय भी घायल हुई। स्थानीय...

पहसा। रतनपुरा प्रखंड के दक्षिणांचल स्थित गाढा ताल में एक जंगली सूअर ने हमला करके दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही यहां मौजूद एक गाय भी हमले में घायल हो गई है। रतनपुरा प्रखंड के बीबीपुर ग्राम पंचायत निवासी फूलचंद चौहान पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र चौहान तथा सिधवल ग्राम पंचायत निवासी मनीष कुमार गोंड पुत्र मन्नू गोड़ ताल में मछली मारने गए थे। इस दौरान एक जंगली सूअर ने इन दोनों पर पीछे से हमला कर दिया। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सिधवल निवासी मुसाफिर यादव की गाय ताल में चर रही थी।
उस पर भी हमला करके जंगली सूअर ने घायल कर दिया है। शोर सुनकर करके आसपास के लोग लाठी डंडा लेकर के दौड़ पड़े और जंगली सूअर को घेर करके उसे मार डाला।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।