सीबीएसई : बच्चों के करियर की तैयारी को गाइड जारी
Meerut News - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने छात्रों के करियर मार्गदर्शन के लिए नई पुस्तिकाएं जारी की हैं। इनमें 'प्रवेश परीक्षा 2025 गाइड' और '21 उच्च शिक्षा वर्टिकल पुस्तकें' शामिल हैं। ये संसाधन माता-पिता और...

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने छात्रों के करियर मार्गदर्शन को सशक्त बनाने के लिए अहम कदम उठाया है। बोर्ड ने भारत में स्कूल के बाद करियर पर अभिभावकों की पुस्तिका, “प्रवेश परीक्षा 2025 गाइड” और “21 उच्च शिक्षा वर्टिकल पुस्तकें” जारी की हैं। गार्गी गर्ल्स स्कूल प्रधानाचार्या डॉ. वाग्मिता त्यागी ने बताया कि सीबीएसई सचिव द्वारा सभी संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भेजे पत्र में बताया गया है कि छात्रों को सही दिशा देने के लिए करियर मार्गदर्शन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह पुस्तिका माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को करियर विकल्पों के बारे में जानकारी देने में सहायता करती है। इसके अतिरिक्त, “प्रवेश परीक्षा 2025 गाइड” देशभर में होने वाली प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी है और इंजीनियरिंग, चिकित्सा, कानून, प्रबंधन आदि क्षेत्रों में प्रवेश के लिए आवश्यक परीक्षाएं हैं। “21 उच्च शिक्षा वर्टिकल पुस्तकें” विभिन्न पेशेवर और शैक्षणिक मार्गों को विस्तार से समझाती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।