Meerut Water and Sewer Issues to be Resolved Soon with Shift of Jal Nigam Office अब शहर की पानी-सीवर की समस्या का होगा त्वरित निस्तारण, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMeerut Water and Sewer Issues to be Resolved Soon with Shift of Jal Nigam Office

अब शहर की पानी-सीवर की समस्या का होगा त्वरित निस्तारण

Meerut News - मेरठ में पानी और सीवर की समस्याओं का जल्द समाधान संभव है। जल निगम का निर्माण खंड कार्यालय सहारनपुर से मेरठ स्थानांतरित किया गया है। इससे नगर निगम अधिकारियों को आवश्यक संपर्क में आसानी होगी और पानी तथा...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठWed, 21 May 2025 01:11 AM
share Share
Follow Us on
अब शहर की पानी-सीवर की समस्या का होगा त्वरित निस्तारण

शहर में पानी और सीवर की बड़ी समस्याओं का अब संभवत: जल्द निस्तारण हो सकेगा। जल निगम के निर्माण खंड कार्यालय को सहारनपुर से मेरठ शिफ्ट करने का आदेश हो गया है। अब जल्द ही जल निगम के निर्माण खंड कार्यालय मेरठ से संचालित होगा। मेरठ शहर में पानी और सीवर के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का रखरखाव जल निगम के निर्माण खंड(विद्युत/यांत्रिक) सहारनपुर के पास है। इस कारण आवश्यक होने पर नगर निगम के अधिकारी उनसे संपर्क नहीं कर पाते थे। नगर निगम को पानी और सीवर को लेकर काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अब जल निगम के एमडी रमाकांत पांडेय ने आम लोगों और नगर निगम की सुविधा को ध्यान में रखकर जल निगम के निर्माण खंड(विद्युत/यांत्रिक) सहारनपुर कार्यालय को मेरठ स्थानांतरित करने का आदेश जारी कर दिया है।

अब इस कार्यालय का नाम होगा जल निगम(नगरीय)। यह खंड अधीक्षण अभियंता गाजियाबाद के अधीन कार्य करेगा। मेरठ से मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, अमरोहा और सहारनपुर का कार्य देखा जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। े

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।