झामुमो के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रखंड समिति का हुआ विस्तार
झामुमो के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रखंड समिति का हुआ विस्तारझामुमो के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रखंड समिति का हुआ विस्तारझामुमो के कार्यकर्ता सम्मेलन म

झारखंड मुक्ति मोर्चा कसमार प्रखंड कमेटी की ओर से मंगलवार को प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन बगियारी मोड़ स्थित किसान भवन में किया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम एवं संचालन सोहेल अंसारी ने किया। कार्यक्रम में प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों को झामुमो के प्रतीक हरा रंग के गमछा भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रखंड कमेटी का विस्तार भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता ही उसके ताकत होते हैं।
झारखंड मुक्ति मोर्चा की मजबूती में एक एक आम एवं खास कार्यकर्ताओं का समान सहयोग है। झामुमो अपने कार्यकर्ताओं का हमेशा सम्मान करती है। कार्यक्रम में बोकारो जिला सचिव मुकेश कुमार महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, पूर्व कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू, घुनु हांसदा, कसमार प्रमुख नियोती कुमारी, सुभाष चन्द्र ठाकुर, विमल जायसवाल, मंत्री योगेंद्र प्रसाद के पुत्र विनय कपूर, प्रकाश महतो, फारुख अंसारी, सिकंदर कपरदार, प्रिया देवी, संजय महतो, बिनोद बिहारी महतो, सुरेन्द्र महतो, मृत्युंजय तिवारी, धनंजय स्वर्णकार, बबलू अंसारी, हसन अंसारी, रमेश हेंब्रम, रमेश वर्मा, तिमिर मुखर्जी, जानी बाबू अंसारी, तनवीर आलम समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान सम्मेलन में कसमार प्रखंड कमिटी का विस्तार किया गया, जिसमें तनवीर आलम, रामसाय हांसदा, नित्यानंद महतो एवं संजय महतो को उपाध्यक्ष बनाया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।