Merath Business Union Swearing-in Ceremony A Unified Front Amidst Past Tensions आबूलेन व्यापार संघ के शपथ ग्रहण में एक मंच पर दिखे नवीन-अजय गुप्ता, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMerath Business Union Swearing-in Ceremony A Unified Front Amidst Past Tensions

आबूलेन व्यापार संघ के शपथ ग्रहण में एक मंच पर दिखे नवीन-अजय गुप्ता

Meerut News - मेरठ में आबूलेन व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष नवीन गुप्ता और अजय गुप्ता एक मंच पर नजर आए। दोनों व्यापार संघों के बीच पहले तल्ख़ियां थीं, लेकिन इस समारोह ने एकजुटता का...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठTue, 20 May 2025 05:17 AM
share Share
Follow Us on
आबूलेन व्यापार संघ के शपथ ग्रहण में एक मंच पर दिखे  नवीन-अजय गुप्ता

मेरठ। आबूलेन व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता और दूसरे संयुक्त व्यापार संघ की अध्यक्ष अजय गुप्ता एक मंच पर नजर आए। दोनों ही व्यापार संघों के पदाधिकारी भी शपथ ग्रहण में शामिल हुए। नवीन गुप्ता को शपथ ग्रहण करने के लिए मंच पर आमंत्रित किया तो उन्होंने संयुक्त व्यापार संघ के संरक्षक अरुण वशिष्ठ और विजेंद्र अग्रवाल को भी बुलाया। दोनों व्यापार संघ के अध्यक्षों के साथ ही कुछ महामंत्री भी मंच पर रहे। शहर में व्यापारिक संगठनों के पिछले कुछ कार्यक्रमों में दोनों संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी की मौजूदगी चर्चा का विषय बनती जा रही है।

क्योंकि नवीन गुप्ता और अजय गुप्ता दोनों के संगठनों के बीच तल्ख़ियां थी और संगठन दो फाड हुआ था। शपथ ग्रहण समारोह में संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री संजय जैन, मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल, विनेश जैन, हिमांशु, दीपांशु धींगडा, संजीव रस्तोगी, संजय माहेश्वरी, संयुक्त व्यापार संघ के संरक्षक विजेंद्र अग्रवाल और अरुण वशिष्ठ, संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री सरदार दलजीत सिंह, संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री विकास गिरधर अनुज सिंघल, परविंदर त्यागी बिल्लू सुधीर रस्तोगी, विपिन सोढ़ी, अंकित गुप्ता मनु, अनुज वशिष्ठ, रजनीश कौशल, ठाकुर प्रतीश सिंह रहे। समारोह की अध्यक्षता आबूलेन व्यापार संघ के संरक्षक सुरेश सज्जनहार ने और संचालन ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।