शहर में फैला अवैध होर्डिंग यूनिपोल का जाल
Meerut News - नगर निगम के पार्षदों ने शहर में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि शहर में अधिकारियों की मिलीभगत से होर्डिंग्स का जाल फैला हुआ है, जो सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। नगर...

शहर में लगे होर्डिंग को लेकर एक बार फिर नगर निगम के पार्षदों ने नारागजी जाहिर करते हुए होर्डिंग ठेकेदार के खिलाफ कारवाई की मांग की है। बुधवार को नगर निगम के अधिकारियों से मिले पार्षदों ने कहा कि शहर में हर तरफ विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से अवैध रूप से होर्डिग का जाल फैला हुआ है। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे और हाईवे सब जगह अनगिनत यूनिपोल लगे हैं, जो बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। नगर निगम द्वारा स्वीकृत होर्डिंग से कई गुना ज्यादा शहर में होर्डिंग लगे हैं। शहर में होर्डिंग हटाने के नाम पर कई बार अभियान चलाया गया लेकिन यह महज खानापूर्ति रहा। पार्षदों के अनुसार नगर निगम के अधिकारियों ने ही होर्डिंग माफिया को छूट दे रखी है। नगर निगम के प्रभारी सम्पत्ति अधिकारी ने बताया कि शहर में अभियान चलाकर होर्डिंग को हटाया गया था। कई जगहों पर जुर्माना भी लगाया गया है। जल्द ही फिर से अभियान चलाकर छोटे-बड़े सभी होर्डिंग और यूनिपोलों को हटाया जाएगा। ऐसे यूनिपोल को काट कर नगर निगम के स्टोर में लाया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।