Uttar Pradesh Secondary Teachers Union Announces Protest Over Demands एक मई को शिक्षक प्रदेश भर में करेंगे धरना प्रदर्शन, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsUttar Pradesh Secondary Teachers Union Announces Protest Over Demands

एक मई को शिक्षक प्रदेश भर में करेंगे धरना प्रदर्शन

Meerut News - उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक कानपुर में हुई, जिसमें शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर बड़ा ऐलान किया। संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने चेतावनी दी कि यदि मांगे पूरी नहीं हुईं तो 1 मई को...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठTue, 15 April 2025 04:26 AM
share Share
Follow Us on
एक मई को शिक्षक प्रदेश भर में करेंगे धरना प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की सोमवार को कानपुर में बैठक हुई। इसमें शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर बड़ा ऐलान किया। बैठक की अध्यक्षता सुरेश कुमार त्रिपाठी पूर्व एमएलसी एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने की। मंच संचालन नरेंद्र कुमार वर्मा प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया। बैठक में बताया गया कि पूरे प्रदेश में 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत होने वाले प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं नोशनल इंक्रीमेंट की समीक्षा की गई। इसकी प्रगति धीमी गति से पाई गई। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने घोषणा की कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में 01 मई को उपशिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाए। बैठक में मेरठ से रेखा शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, रमेश चंद्र शर्मा मंडलीय अध्यक्ष एवं प्रदेशीय अनुशासन समिति के संयोजक, डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा मंडलीय मंत्री, गजेंद्र वर्मा जिला अध्यक्ष मेरठ एवं प्रदेशीय के कार्यकारिणी सदस्य ने प्रतिभाग किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।