Devotees Gather in Large Numbers for Shri Bhagwat Katha at Podakheda Temple श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लिए उमड़े श्रद्धालु, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsDevotees Gather in Large Numbers for Shri Bhagwat Katha at Podakheda Temple

श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लिए उमड़े श्रद्धालु

Moradabad News - नगर के मंदिर पोड़ाखेड़ा में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा प्रवक्ता आचार्य शम्भु शरण महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया, जिसमें गोवर्धन...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादMon, 14 April 2025 08:31 PM
share Share
Follow Us on
श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लिए उमड़े श्रद्धालु

नगर के मंदिर पोड़ाखेड़ा पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लिए भारी तादात में श्रद्धालु पहुंचे। इस बीच भजन-संकीर्तन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। कथा व्यास ने भगवान श्री कृष्ण की अनेकों लीलाओं का वर्णन किया। नगर स्थित मंदिर पौड़ाखेड़ा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन तीर्थराज प्रयाग से आए कथा प्रवक्ता आचार्य शम्भु शरण महाराज ने की कथा में सात दिनों तक भगवान श्री कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर प्रलयकारी जलवृष्टि से बृजवासियों की रक्षा करने की कथा का श्रवण कराया, भगवान श्रीकृष्ण के साथ रास महारास की लीला, अक्रूर जी के द्वारा श्रीकृष्ण को मथुरा बुलाकर यज्ञ में शामिल करने के षड्यंत्र के फलस्वरूप भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा मामा कंस वध करके पृथ्वी पर धर्म की स्थापना करने की भाव विभोर कथा का प्रवचन किया। श्रीमद्भागवत कथा में दूर-दूर से आए कथा श्रोताओं से पूरा कथा पंडाल भरा हुआ था। जिसके लिए कथा व्यास व कथा संयोजक देवेश शर्मा एडवोकेट ने आभार प्रकट किया। कथा संयोजक ने पूर्व भाजपा सांसद संभल तथा वर्तमान विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्य पाल सैनी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। मुख्य यजमान दानवीर सिंह उनकी पत्नी पूनम सिंह के अलावा भारी तादात्मक श्रद्धालु मौजूद रहे संचालन संजय सक्सेना ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।