Soil Testing Reports to be Sent to Farmers via Mobile for Better Crop Management एसएमएस से किसानों को खेती का तरीका समझायेगा कृषि विभाग , Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsSoil Testing Reports to be Sent to Farmers via Mobile for Better Crop Management

एसएमएस से किसानों को खेती का तरीका समझायेगा कृषि विभाग

Moradabad News - कृषि विभाग ने किसानों को मिट्टी परीक्षण रिपोर्ट मोबाइल के जरिए भेजने की व्यवस्था बनाई है। बृहद मृदा परीक्षण अभियान के तहत 10000 खेतों से मिट्टी के नमूने लिए गए हैं। मिट्टी की गुणवत्ता और उर्वरक की...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादThu, 22 May 2025 03:07 PM
share Share
Follow Us on
एसएमएस से किसानों को खेती का तरीका समझायेगा कृषि विभाग

मृदा परीक्षण रिपोर्ट किसानों को मोबाइल के जरिए भेजा जाएगा। जबकि, स्वायल कार्ड का वितरण शिविर में किया जाएगा। यह व्यवस्था कृषि विभाग ने बनाई है। बृहद मृदा परीक्षण अभियान के तहत जिले में करीब 10000 खेतों से मिट्टी के नमूने लिए गए हैं, जिनकी सोमवार से विभागीय प्रयोगशाला में जांच शुरू होगी। यह क्रम ढाई महीने तक चलेगा। क्योंकि मिट्टी जांच के बाद यह पता होगा कि यहां की मिट्टी कैसी है? खरीफ अभियान के तहत विभाग किसानों को नए तौर तरीकों से खेती करने की जानकारी देगा। यह कोशिश रासायनिक उर्वरकों के बेहिसाब प्रयोग को नियंत्रित करने के लिए किया जा रहा है।

विभाग यह बताएगा कि किस फसल में कैसी उर्वरक की जरूरत है। खेती की लागत कम करने के लिए यह नवाचार शुरू हुआ है। अब तक धान, गेहूं, गन्ना, उड़द, सरसों की खेती में किसान अनियंत्रित रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। बेहिसाब रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से यहां खेतों की उर्वरा शक्ति प्रभावित हुई है। फसलों के उत्पादन घटने के साथ मिट्टी की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है। मंडलीय कृषि उपनिदेशक प्रयोगशाला हर्षित चौहान कहते हैं कि स्वायल कार्ड की रिपोर्ट आरंभ में किसानों को ऑनलाइन भेजी जाएगी। इसके लिए पंजीकृत मोबाइल पर रिपोर्ट का विस्तृत विवरण भेजा जाएगा। साथ ही, कृषि वैज्ञानिक किसानों को उर्वरकों के प्रयोग की जानकारी देंगे। मिट्टी जांच की रिपोर्ट के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग समझाया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।