युवक पर किशोरी के अपहरण का आरोप
Moradabad News - किशोरी के परिजनों ने एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी एक धर्मस्थल पर पूजा के लिए जाती थी, जहां युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया।...

किशोरी के परिजनों ने एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने किशोरी को बरामद करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जनपद निवासी महिला की 16 वर्षीय पोती उसके साथ रिश्तेदार के घर रहती थी। किशोरी एक धर्मस्थल पर पूजा-अर्चना के लिए जाती थी। जहां पौड़ी गढ़वाल निवासी जितेंद्र खन्साली पुजारी के रूप में कार्य करता था। उसने किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और गुरुवार को किशोरी को बहला फुसला कर उसका अपहरण कर लिया। किशोरी की दादी ने मुकदमा दर्ज कराया। शुक्रवार को पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा ने बताया कि किशोरी के बयान कर लिए हैं और उसे चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी में रखा गया है, जबकि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।