Minister Satyendra Kumar Bari Visits Ramganj Highlights Government Achievements and Women s Empowerment नगर पंचायत के वार्डों का भ्रमण कर देखी विकास कार्यों की हकीकत , Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsMinister Satyendra Kumar Bari Visits Ramganj Highlights Government Achievements and Women s Empowerment

नगर पंचायत के वार्डों का भ्रमण कर देखी विकास कार्यों की हकीकत

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में दर्जा प्राप्त मंत्री सत्येन्द्र कुमार बारी ने नगर पंचायत रामगंज का दौरा किया। उन्होंने सरकार की आठ वर्ष की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। मंत्री ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाMon, 7 April 2025 04:27 PM
share Share
Follow Us on
नगर पंचायत के वार्डों का भ्रमण कर देखी विकास कार्यों की हकीकत

प्रतापगढ़, संवाददाता। प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री (सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग) सत्येन्द्र कुमार बारी नगर पंचायत रामगंज पहुंचे। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह ने बुके देकर उनका स्वागत किया। प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री सत्येन्द्र कुमार बारी ने प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर विकास कार्यों की हकीकत देखी। इसके बाद नगर अध्यक्ष के आवास पर जलपान किया और मानापुरी पापड़ फैक्टरी में काम कर रही ग्रामीण महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त किया कि सरकार महिलाओं को रोजगार देने के लिए तरह-तरह की योजनाओं का संचालन कर रही है। इस दौरान प्रशांत जायसवाल, राजू सिंह, विनय पांडेय, अरुण प्रकाश सिंह, अजय उपाध्याय, विकास सिंह, विजय उपाध्याय, सुशील वर्मा, अवनीश सिंह, रंजीत राव आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।